फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   First Monday of Sawan today, Jalabhishek will be held in pagodas

सावन का पहला सोमवार कल, शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त

Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan today, Jalabhishek will be held in pagodas
सिरसिया (श्रावस्ती)। देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन मास श्रावण रविवार को शुरू हो चुका है। सावन मास के पहले सोमवार पर दिन भर जिले के प्रमुख शिवालयों में शिवभक्त जुटेंगे। सिरसिया स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर के साथ ही गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा व जमुनहा के जगपतिनाथ व जंगलीनाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में सावन के पहले दिन ही शिवभक्तों की भीड़ जुटी। जलाभिषेक के लिए सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में दिखा। जो विभिन्न शिवालयों में महादेव का पूजन अर्चन करने पहुंचे।
विज्ञापन

मास के पहले सोमवार पर विभूतिनाथ सहित सदाशिव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था भी रवाना होगा। यह कांवरिये जिले के इन चारों प्रमुख शिवालयों में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले इन शिवालयों में थाना प्रभारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस, होमगार्ड व चौकीदारों के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। एएसपी ने भिनगा जंगल के अंटा तिराहे पर एक एसआई दो पुलिस कर्मी सहित होमगार्ड को तैनात करने का भी आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed