फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   fire

शॉर्ट सर्किट से जला दस केवीए का ट्रांसफार्मर, डीसीएम में भी लगी आग

Sat, 17 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
fire
बौद्घ परिपथ पर खड़ी डीसीएम में लगी आग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र घोलिया में लगा दस केवीए ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार शाम जल गया। इसके कारण समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप से संचालित करने में अभी दो दिन का समय और लग सकता है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण विगत 24 घंटे से करीब साढ़े तीन लाख आबादी व करीब 25 हजार उपभोक्ता आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र घोलिया से आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र के सिरसिया, गुलरा कोठी व ताल बघौड़ा फीडर के सहारे क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति पाते हैं। जबकि लक्ष्मनपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों को 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा के लक्ष्मनपुर फीडर से आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम हुई शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत उपकेंद्र घोलिया में लगा 10 केवीए ट्रांसफार्मर अचानक जलने लगा। आग को बेकाबू देख भिनगा से आपूर्ति बाधित कराते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच कर आग को काबू करते दस केवीए ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। इसके चलते सिरसिया, गुलरा कोठी व तालबघौड़ा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने के कारण इन क्षेत्रों में पड़ने वाले करीब साठ ग्राम पंचायतों में निवासरत करीब साढ़े तीन लाख की आबादी व करीब 25 हजार उपभोक्ता विगत 24 घंटे से आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं लगातार विद्युत व्यवस्था बाधित होने के कारण लोगों के सेलफोन भी बंद हो गए हैं। समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल करने में निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं। इस बारे में सब डिवीजन अधिकारी राजकुमार यादव बताते हैं कि दस केवीए ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे बदल कर उसे 24 घंटे पहले चार्ज करना पड़ेगा। इसके बाद आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। फिलहाल के लिए तीन तीन घंटे के रोष्टर के अनुसार भिनगा से तीनों फीडरों को वैकल्पिक रूप से आपूर्ति दी जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

इकौना । बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना के ही सत्या द आर्यन स्कूल के निकट शनिवार को सोयाबीन लदी एक डीसीएम खड़ी थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। हालांकि आग की चपेट में आने से डीसीएम जल गई। जबकि घटना के बाद से डीसीएम चालक का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह डीसीएम शुक्रवार शाम से ही यहां खड़ी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed