{"_id":"5f6f72ea8ebc3e9b9d11774e","slug":"fire-on-youth-srawasti-news-lko5421725169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक पर किया फायर
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर कला के मजरा अकार में ससुराल आए युवक पर अज्ञात लोगों ने फायर कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं परिवारीजनों की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद गांव पहुंचे एएसपी ने घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया।
बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम विशुनापुर निवासी राजेश (40) पुत्र हरिभजन गुप्ता की ससुराल मल्हीपुर के ग्राम मल्हीपुर कला के मजरा आकार निवासी फतेह बहादुर गुप्ता के घर में है। राजेश 19 सितंबर को अपने साढ़ू भगीरथ गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने फतेहपुर बनगई के मजरा मंतुरी आया था। जहां से शुक्रवार शाम पत्नी के साथ अपनी ससुराल पहुंचा था। देर रात राजेश अपने साले राजेंद्र कुमार के पुत्र अंश गुप्ता के साथ लेटा था।
वहीं दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी मधु बच्चों के साथ लेटी थी। मध्य रात्रि के करीब किसी ने राजेश पर तमंचे से फायर कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने देखा कि राजेश खून से लथपथ है। इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास कारतूस के छर्रे भी पड़े मिले।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने परिवारीजनों से मिल कर घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं इस मामले में मल्हीपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।