फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Financial work stalled in 22 post offices since 39 days

39 दिन से 22 डाकघरों में वित्तीय कामकाज ठप

Fri, 11 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Financial work stalled in 22 post offices since 39 days
श्रावस्ती। बहराइच व श्रावस्ती के 30 में से 22 डाकघरों में चार अगस्त से नेटवर्क नहीं है। जिसके चलते इन डाकघरों में 39 दिन से बैंकिंग सहित सभी वित्तीय कामकाज ठप है। जिन लोगों ने डाकघर में अपना पैसा जमा करा रखा था, वह भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं। देखा जाए तो करीब 60-65 हजार उपभोक्ता अपनी जमा रकम की निकासी के लिए परेशान हैं। नेटवर्क न होने का कारण एयरटेल की ओर से थ्री जी सेवा बंद करना बताया जा रहा है। इन डाकघरों में एयरटेल ही सर्विस प्रोवाइडर है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर बहराइच के अंतर्गत 30 में से 22 पोस्ट आफिसों में नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए वेंडर के रूप में एयरटेल का चयन काफी दिनों पहले भारत सरकार की ओर से किया गया था। वेंडर ने थ्री जी सेवा दिलाने की संविदा ली थी। वहीं एयरटेल ने चार अगस्त से बहराइच व श्रावस्ती में अपनी थ्री जी सेवा बंद कर दी। इस सेवा को बंद करने के बाद अब एयरटेल फोर जी सेवा चला रहा है। पोस्ट आफिसों से नया करार न होने के कारण एयरटेल अपनी सेवा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते 22 पोस्ट आफिसों का नेटवर्क चार अगस्त से ठप है। इससे इन पोस्ट आफिसों में कन्या समृद्धि से लेकर एएससी व अन्य प्रकार के सभी वित्तीय काम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं का बचत खाता भी इन पोस्ट आफिसों में है, उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते औसतन प्रतिदिन सभी पोस्ट आफिसों में 100-150 उपभोक्ता आकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के साथ सरकार को भी हो रहा नुकसान
कोरोना काल में उपभोक्ताओं को अपना जमा पैसा ही नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता परेशान है। करीब 39 दिनों से पोस्ट आफिसों में नेटवर्क न होने के कारण सावधि जमा किसान विकास पत्र सहित अन्य बचत के रूप में जमा होने वाली राशियां पोस्ट आफिस में नहीं जमा हो पा रही है। यही नहीं मनीआर्डर जैसी अति आवश्यक सेवाएं भी ठप पड़ी हैं।
बढ़ रहा काम का बोझ
प्रति पोस्ट आफिस में औसतन चार से पांच हजार उपभोक्ता कन्या समृद्धि योजना के हैं। जो प्रतिमाह एक हजार रुपये बालिकाओं के नाम जमा कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश निम्न आय वर्ग के हैं। जो किसी तरह बेटियों के भविष्य को देखते हुए धन जमा कर रहे हैं। ऐसे में यदि कई माह की किश्त एकत्र होगी तो उनके सामने समस्या होगी ही साथ ही पोस्ट आफिस के अन्य वह काम जो ऑनलाइन सेवाओं से संचालित होते हैं, वह भी एकत्र हो रहे हैं। जिसके चलते काफी कार्य लंबित पड़े हैं।
समस्या का दिल्ली से होगा निपटारा
पोस्ट आफिसों में नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर वेंडर के चयन का कार्य दिल्ली से ही होता है। पोस्ट आफिसों में नेटवर्क नहीं है। इसकी सूचना पहले ही जा चुकी है। जब समस्या का समाधान होगा तभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ पोस्ट आफिस उपलब्ध करा पाएंगे। फिलहाल पत्र का वितरण मैनुअल कराया जा रहा है। - पवन कुमार सिंह, पोस्टमास्टर, डाकघर गिलौला

बहराइच पोस्ट आफिस से मिलती यह सुविधाएं
पार्सल की डिलेवरी, मनी ट्रांसफर, बैंकिंग के तहत बचत बैंक, आवर्ति जमा, मासिक आय योजना, पीपीएफ, टीडी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि खाता सहित बीमा व खुदरा सेवाओं के साथ पासपोर्ट प्रार्थना पत्र, पीओ बाक्स वितरण सहित अन्य सुविधाएं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed