फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Filth abounds around the Anganwadi center; the toilet is in a dilapidated state.

Shravasti News: आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी की भरमार, शौचालय बदहाल

Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Filth abounds around the Anganwadi center; the toilet is in a dilapidated state.
बढियनपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र के पास उगी झाड़ियां व लगा कूड़े का ढेर।
गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के बढ़ियनपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास गंदगी व झाड़ियों की भरमार से बच्चों व कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि नियमित सफाई नहीं होती है। गांव का सफाईकर्मी केंद्र के बगल में कूड़ा डाल रहा है। सफाई के अभाव में उगी झाड़ियों में विषैले जीवों का वास है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। केंद्र का शौचालय भी बदहाल है। स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ और वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं है। सफाई के लिए कई बार ग्राम प्रधान विजय कुमार से शिकायत की गई, लेकिन वह मामले को दिखवाने की बात कहकर टाल देते हैं।
विज्ञापन



शौचालय बदहाल, नहीं स्थापित कर रहे आरओ


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र पर बने शौचालय की स्थिति भी खराब है। देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में शौचालय बदहाल पड़ा है। इससे केंद्र पर आने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र पर आरओ और वाटर टैंक लगाया जाना है। इसके लिए सामान केंद्र पर पहुंच चुका है लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक उसे स्थापित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्था की जानकारी मिली है। एडीओ पंचायत के माध्यम से तत्काल सफाई कर्मी भेजकर सफाई कराई जाएगी। साथ ही आरओ व वाटर टैंक भी स्थापित करवाया जाएगा। वीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ जमुनहा

बढियनपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र के पास उगी झाड़ियां व लगा कूड़े का ढेर।

बढियनपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र के पास उगी झाड़ियां व लगा कूड़े का ढेर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed