{"_id":"5f24443d8ebc3e63dc76582a","slug":"fight-in-minor-dispute-eight-injured-including-woman-srawasti-news-lko5333057107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट, महिला सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट, महिला सहित आठ घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा स्टोर पर मोटर साइकिल का ब्रेक व वाइजर को बदलने को लेकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में महिला सहित आठ लोगों को चोट आई। घटना से आक्रोशित एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दुकान को भी ढहा दिया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनवा थाना क्षेत्र के सोनवा स्टोर निवासी निजामुद्दीन पुत्र हनीफ की मोटरसाइकिल गुरुवार को थाना क्षेत्र के ही खुरुहुरी निवासी ददनू पुत्र सतगुर प्रसाद मांग कर ले गया था। जिसे शाम को जब ददनू वापस वापस करने आया तो मोटरसाइकिल का ब्रेक व वाइजर टूटा हुआ था। जिसे देख निजामुद्दीन ने उसे दुरुस्त कराने के लिए कहा। इस पर ददनू ने सुबह सही कराने की बात कही।
इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट पर पहुंच गया। इस दौरान निजामुद्दीन ने ददनू की पिटाई कर दिया। इससे नाराज ददनू वापस घर लौट गया। जहां से उसके साथ आए प्रहलाद दूबे ने निजामुद्दीन से झगड़े का कारण पूछा तो निजामुद्दीन परिवार सहित लड़ाई करने लगा। इसके बाद रात हो जाने कारण सब अपने अपने घर लौट गए। शुक्रवार सुबह ददनू व प्रहलाद दूबे निजामुद्दीन के घर पहुंचे, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं ददनू के समर्थकों ने निजामुद्दीन की दुकान का टीनशेड गिरा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हुई मारपीट में निजामुद्दीन सहित उसके पक्ष से मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद हसन, चंदा घायल हुए। वही दूसरे पक्ष के ददनू, नान बच्चा, नरेंद्र व सरोज को चोट आई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि पुलिस ने प्रहलाद दूबे को गिरफ्तार कर लिया है।