{"_id":"61363b9a8ebc3e137c2786ac","slug":"fever-patients-are-increasing-continuously-in-hospitals-srawasti-news-lko5943306190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीज
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में कतार बद्घ मरीज व तीमारदार
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बरसात के बीच निकलने वाली धूप के कारण मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडा हो रहा है। जिसके कारण संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हा रहा है। चाहे सरकारी अस्पताल हों या निजी। यहां आने वाला हर तीसरा व्यक्ति वायरल फीवर सहित अन्य संक्रामक रोगों का शिकार है। इसका कारण चिकित्सक दूषित जल व गंदगी को बता रहे हैं।
जिले में विगत दिनों हुई बरसात के बाद निकलने वाली धूप व बादलों की लुकाछिपी के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण यह समस्या और गंभीर हो रही है। ऐसे में संक्रामक रोग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। किसी को उल्टी, दस्त तो किसी को पेट दर्द की शिकायत हो रही है। इतना ही नहीं ज्यादातर लोग वायरल फीवर का शिकार हैं। वहीं कुछ लोगों के हाथ पैर व चेहरे पर दाने भी निकल रहे हैं। इन सब का कारण चिकित्सक दूषित जल, गंदगी व मौसम के मिजाज में होने वाले बदलाव को मान रहे हैं। बात चाहे निजी चिकित्सालयों की हो या फिर सरकारी अस्पताल। सभी जगह वायरल फीवर व संक्रामक रोगियों की संख्या सर्वाधिक देखी जा रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को 262 मरीज ओपीडी के लिए आए थे। इनमें से अधिकांश मरीज बुखार से ग्रसित थे। वहीं एक चौथाई लोग पेट दर्द व उल्टी दस्त आदि से पीड़ित थे।
साधारण बुखार और डेंगू के लक्षण में अंतर
डेंगू एक वायरल फीवर है। जो मादा मच्छर के काटने से फैलता है और यह बुखार किसी भी आयु वर्ग को हो सकता है। मच्छर के काटने के चार से सात दिन बाद डेंगू के लक्षण नजर आते हैं। डेंगू होने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक से सलाह लें। सही मात्रा में पानी का सेवन करने वालों को हर 6 घंटे में पेशाब करने जाना पड़ता है तो यह अच्छा संकेत है। आपकी नजर धुंधली हो या कहीं से रक्तश्राव हो तो उसे अनदेखा न करें तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। -डॉ. एनएन पांडेय, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण व उपचार
डेंगू का सबसे प्रमुख लक्षण तेज बुखार है। इसमें ज्यादातर जोड़ों, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होता है। जी मिचलाना भी एक लक्षण है। डेंगू में आपको घबराहट महसूस होती है। इसमें छोटे लाल चकत्ते या रैशेस हो जाते हैं। इन रैशेस में कभी कभी खुजली होती है। आंख के पीछे दर्द व थकावट महसूस होती है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा की आपको डेंगू हैं या नहीं। डेंगू जांच से बीमारी की गंभीरता का पता चलता है। इसमें आपके रक्त की जांच होती है। ज्यादातर लोग घर पर ही सही आराम, अधिक से अधिक जल सेवन से और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं से ही 7 से 10 दिन में ठीक हो जाते हैं। बुखार के समाप्त होने के 48 घंटे बाद तक ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, डेंगू बुखार उतरे उसके 2-3 दिन बाद तक शरीर की रक्त धमनियों से पानी का रिसाव होता है। इस कारण धमनियों में रक्त की मात्रा कम हो जाती है। इसमें तरल आहार का सेवन लाभकारी है। -डॉ. मुकेश मातनहेलिया एसीएमओ