फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Father-son duo arrested for cyber fraud

Shravasti News: साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Father-son duo arrested for cyber fraud
श्रावस्ती। दवा उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले नऊवा लखाहीबेनीनगर निवासी पिता-पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा व प्रत्युष मिश्रा को मंगलवार को कोतवाली भिनगा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों साइबर ठगी करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों ने 5.03 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


कोतवाल भिनगा राज प्रकाश सिंह ने बताया कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए गश्त की जा रही थी। इस दौरान साइबर ठगी करने वाले दो लोगों के भुजंगा पुल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में प्रत्युष मिश्रा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था। जहां से उसे दवा मंगवाने वालों का डाटा मिलता था। उसी डाटा का प्रयोग कर वह लोगों को फोन पर दवा उपलब्ध करवाने का झांसा देता था और अलग-अलग बैंक खातों में रुपये मंगवाता था। ठगी के जरिए मंगवाई गई धनराशि को ओमप्रकाश मिश्रा एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था। साक्ष्य छिपाने के लिए प्रयोग किए गए एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड को नष्ट कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed