फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers grow Zaid crop in vacant fields

Shravasti News: खाली हो रहे खेतों में जायद की फसल उगाए किसान

Wed, 06 Mar 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers grow Zaid crop in vacant fields
श्रावस्ती। सरसों, राई, तोरिया व गेहूं सहित अन्य फसलें तैयार हो चुकी हैं। जिनके कटने के बाद खेत खाली हो जाएगा। कृषि विभाग खाली हो रहे खेतों में जायद की फसल उगाने की सलाह दे रहा है।इसके लिए विभाग किसानों को अनुदान पर उड़द व मूंग का बीज भी उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

होली के बाद खेतों में लगी अलसी, मसूर, सरसों, राई, तोरिया, गेहूं, मक्का व अरहर सहित अन्य फसलें कटने लगेगी। इसके बाद किसान जून-जुलाई में खरीफ की फसल लगाएंगे। ऐसे में तीन माह खाली पड़े इन खेतों में कृषि विभाग जायद की खेती करने की सलाह किसानों को दे रहा हे। इसके लिए कृषि विभाग उड़द का आईपीयू-13 व आईपीयू-11 बीज 125.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराएगा। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा। वहीं किसानों को कृषि रक्षा इकाइयों से 121.30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मूंग का कनिका आईपीएम- 302 बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि विभाग विकासखंड वार पांच-पांच किसानों को मूंगफली के बीज की निशुल्क किट भी मुहैया कराएगा। इसके लिए जिले के 25 किसानों को दस से बीस किलोग्राम मूंगफली का बीज निशुल्क दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रकाश मिश्रा ने बताया कि किसान खाली हो रहे खेतों में जायद की खेती कर अतिरिक्त आय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed