{"_id":"6aa6e4dceca0548ffd0862d2","slug":"farmer-dies-of-snakebite-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123045-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सांप के काटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सांप के काटने से किसान की मौत
Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर गांव में रोते बिलखते परिजन
तुलसीपुर। तुलसीपुर गांव में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बहराइच स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
सोनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसीपुर निवासी कंधई लाल (39) शनिवार देर शाम घर के पास स्थित माइनर को पार करके खेत में किसी काम से गए थे। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर बैठे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। किसी तरह से कंधई लाल घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने उन्हें आनन फानन में बहराइच जिले के पयागपुर स्थिति एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। पत्नी अनीता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।