फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Explanation sought from three investigators

तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण, दस दिन में निस्तारित करें लंबित विवेचना

Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three investigators
श्रावस्ती। इकौना थाने का रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा अपराध समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान उन्हें 92 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिसे दस दिन में निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलग किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे रविवार को इकौना थाने पहुंचे। जिसका उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात विवेचको के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान थाने स्तर पर 92 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिसे 10 दिन में निस्तारित करनेे का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने तीन विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने, अपने आप को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें क्षेत्र में निकले तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने व बीमारियों से बचने के लिए किन किन नियमों व बातों का ध्यान रखना है। उसकी जानकारी देने को कहा। इस दौरान 47 आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करना शेष पाया गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक को सात दिन के अंदर लंबित आरोप पत्र को न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के साथ ही अभिलेखों को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों व शस्त्रों की जांच की गई। जिसकी स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed