फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Exercises to develop physical fitness

Shravasti News: शारीरिक क्षमता के विकास का कराया गया अभ्यास

Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Exercises to develop physical fitness
शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी। - फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को इसके दूसरे दिन विद्यार्थियों को शारीरिक क्षमता के विकास के लिए विभिन्न अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों के शारीरिक विकास को तीव्र करता है और शक्तिवर्धक टॉनिक जैसा है। विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, ध्वनि स्वास्थ्य की आदतें, हस्तकला और सेवा करने योग्य बनाया जा रहा है। इस दौरान पिरामिड, मानव टावर बनाने और शरीर पर संतुलन स्थापित करने की जानकारी दी गई। युवा लीडर हनुमान प्रसाद ने स्काउट व गाइडों में वफादारी, देश प्रेम और अनुशासन जैसे गुणों के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, अंजली देवी, तारा, कमलेश मीणा, पुष्प लता, हेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed