फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Even on the fourth day, the valley yearned for the sun.

Shravasti News: चौथे दिन भी धूप को तरसी तराई

Thu, 05 Jan 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even on the fourth day, the valley yearned for the sun.
भिनगा स्थित रोडवेज बस अड्डे में पेड़ की पत्ती जला कर तापते लोग व भिनगा में ऊनी कपड़ों की खरीदारी क - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चार दिन से तराईवासी धूप को तरस रहे हैं। गुरुवार को भी लोगों को कंपकंपाती ठंड से जूझना पड़ रहा है। पूरी रात बूंद बन कर बरसे कोहरे के कारण बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। प्रशासन की ओर से किए जाने वाले इंतजाम भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार चौथे दिन भी सूरज कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस बीच लगातार 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं के कारण मौसम का पारा लुढ़क कर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक तरफ जहां घने कोहरे के कारण बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है वहीं बहराइच से भिनगा व जमुनहा, भिनगा से सिरसिया, ताल बघौड़ा व लक्ष्मणपुर जाने वाली आखिरी बस भी समय से पूर्व ही रवाना हो रही है। जो निर्धारित समय से करीब आधे घंटे लेट से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

बढ़े कोहरे व ठिठुरन के कारण जहां मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। वहीं वाहनों की संख्या भी कम दिखाई दे रही है। कंपकंपाती ठंड का असर भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों पर भी पड़ने लगा है। जहां सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी मुश्किलें, सूख नहीं पा रहे गीले कपड़े
विगत पांच दिनों से धूप न निकलने के कारण लोगों के घरों में गीले कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं। वहीं जिले के तराई व राप्ती के कछार क्षेत्र सहित गांवों में लोगों को पूरे दिन अलाव तापते देखा जा रहा है। इसका असर सरकारी कार्यालयों पर भी पड़ा है। जहां मौजूद कर्मचारी कार्य सरकार छोड़ खुद को ठंड से बचाने की जुगत करते दिख रहे हैं। इन सबके बावजूद महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना पड़ रहा है।
ठंड से घरों में दुबके लोग तो खेतों में डटे किसान
जिले में पड़ने वाली कंपकंपाती ठंड ने जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं किसान मौसम की परवाह न कर दिन रात गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं अपने फसलों को छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए किसान पूरी रात खेत की रखवाली करने को विवश है।

किसानों की इस समस्या को प्रशासन भी नजर अंदाज कर रहा है। जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर हजारों की संख्या में मौजूद छुट्टा मवेशियों को न तो गोआश्रय स्थल ले जाया जा रहा है और न ही उसे संरक्षित ही कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed