फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Encroachment was removed by using JCB at Badla Chauraha

Shravasti News: बदला चौराहे पर जेसीबी लगाकर हटवाया गया अतिक्रमण

Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed by using JCB at Badla Chauraha
बदला चौराहे पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते अ​धिकारी।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। अतिक्रमण के विरुद्ध अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इसकी शुरुआत रविवार को जमुनहा के बदला चाैराहे से हुई।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 फरवरी को सड़क की पटरी नदारद, चेतावनी पर भी नहीं हटा कब्जा शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद 25 फरवरी को पटरियों पर बने मकान तो कहीं पार्किंग शीर्षक से सचित्र समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। वहीं 28 फरवरी को पटरियों पर दुकानें, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन शीर्षक से सचित्र समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इस पर डीएम के निर्देश के बाद रविवार को उप जिलाधिकारी जमुनहा संजय कुमार राय ने जमुनहा तहसील क्षेत्र के बदला चौराहा पर मुख्य मार्ग किनारे अतिक्रमण हटवाया। यहां जेसीबी लेकर लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के बदला चौराहा, जमुनहा, मल्हीपुर तुलसीपुर, लक्ष्मन नगर में मुख्य मार्ग के पटरियों पर सजी दुकानें हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम की सख्ती के बाद दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटाने लगो। कई स्थानों पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed