फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Empowering women and girls is our priority: DM

महिलाओं-बालिकाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : डीएम

Thu, 02 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Empowering women and girls is our priority: DM

विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हक की बात, जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने की। कार्यक्रम में मौजूद महिला प्रधानों, विभिन्न कार्यालयों में तैनात महिलाओं व बालिकाओं से डीएम ने उनकी समस्या जानी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि अगर आप सभी को कोई भी समस्या हो तो बेझिझक बता सकती हैं। आपकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधानों व मौजूद महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं डीएम को बताईं, जिस पर उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई व विवाह तक का खर्च विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उठा रही है। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता व सरिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed