{"_id":"5dbb1b878ebc3e01346ce8c0","slug":"employees-rebuked-at-chc-in-disarray-srawasti-news-lko4896805178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अव्यवस्था पर कर्मचारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में अव्यवस्था पर कर्मचारियों को फटकार
विज्ञापन
सीएचसी मल्हीपुर का निरीक्षण करती डीएम व सीडीओ।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सीएचसी मल्हीपुर का डीएम ने सीडीओ के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीज के पर्चे में लिखी दवाऐं उपलब्ध होने के बावजूद दूसरी दवा देने पर फार्मासिस्ट व वितरण में लगे कर्मचारी को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने जमुनहा ब्लॉक सहित भिनगा में बने राजकीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इसमें मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बुधवार को सीडीओ अवनीश राय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां 128 मरीजों का पंजीकरण मिला। पंजीकरण पटल से कर्मचारी नदारद मिले। दवा वितरण काउंटर पर दवा ले रहे मरीज हनुमान से डीएम ने वार्ता की। इसके साथ ही उसके पर्चे को देखकर दवा का मिलान किया।
इस दौरान डीएम ने देखा कि पर्चे में लिखी दवा अस्पताल में मौजूद तो है लेकिन मरीज को उसकी जगह दूसरी दवा दी गई। इस लापरवाही के लिए डीएम ने दवा वितरण कर्मचारी एवं फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। इसके साथ ही दोनों को ढंग से कार्य करने की नसीहत देते हुए दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष व वार्ड, कोल्ड चैन कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत, पैथालॉजी, दवा स्टाक एवं वितरण पंजिका का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों के लिए लगे आरओ का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया।
वहीं डीएम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय जमुनहा का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां विगत वित्तीय वर्षों के तमाम कार्य अधूरे पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को अधूरे कार्यों को सूचीबद्ध कर उन्हें चालू वर्ष में पूरा कराने का निर्देश दिया।
पुस्तकालय का निरीक्षण कर तलब किया ब्योरा
जमुनहा से लौटने के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट के सामने माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों एवं अध्ययन के लिए आने वाले छात्र छात्रों तथा पाठकों का ब्योरा तलब किया। इस दौरान पुस्तकालय में तैनात लिपिक ने कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। इस पर डीएम ने सभी व्यवस्थाएं ठीक रखने व पुस्तकालय में मौजूद पुस्तकों को सूचीबद्ध करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी पुस्तकें, ज्ञान वर्धक एवं कहानियों से संबंधित पुस्तकें मंगवाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया।