{"_id":"60f463cd8ebc3e6d805ed910","slug":"electricity-was-missing-in-bhinga-tehsil-all-night-supply-could-not-be-restored-srawasti-news-lko587543937","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात भिनगा तहसील में गायब रही बिजली, बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात भिनगा तहसील में गायब रही बिजली, बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था शनिवार मध्य रात अचानक बाधित हो गई। 132 केवीए उपकेंद्र के आउट गोइंग फीडर में फाल्ट आ जाने से उत्पन्न हुई समस्या दूसरे दिन भी दूर नहीं हो सकी। कहीं लाइनों के आपस में टकराने से तो कहीं ट्रांसफार्मर व अन्य फाल्ट के कारण विगत 18 घंटे से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप है। जिससे करीब 35 हजार उपभोक्ता व करीब पांच लाख आबादी पूरी तरह से प्रभावित है।
उपकेंद्र के आउट गोइंग फीडर में फाल्ट आ जाने के कारण भिनगा तहसील क्षेत्र के गांव अंधेरे में डूब गए। रात में हो रही बरसात के कारण फीडरों की मरम्मत नहीं हो सकी। जिसे रविवार दोपहर में दुरुस्त कराया जा सका। कई स्थानों पर विद्युत लाइनों के आपस में चिपक जाने व अन्य फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बहाल होते ही फिडर ट्रिप कर गए। जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र भिनगा व घोलिया क्षेत्र की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों के घरों में लगे उपकरण पूरी तरह से ठप हैं।
घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार आपूर्ति बाधित होने के कारण अधिकांश लोगों के फोन भी बंद हो गए। विगत 18 घंटे से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण भिनगा नगर, मछरिहिवा, भंगहा, सेमरी, लक्ष्मनपुर, कलेक्ट्रेट, अस्पताल व नवोदय फीडर सहित सिरसिया के घोलिया उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित है। इससे क्षेत्र के करीब 35 हजार उपभोक्ता, करीब पांच लाख आबादी पूरी तरह से प्रभावित है। यह आपूर्ति कब तक बहाल हो सकेगी, विभाग के अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। सब डिवीजन अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है। उम्मीद है कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।