{"_id":"6467b711abd3987de70e1ef6","slug":"electricity-stalled-for-six-hours-in-bhinga-in-the-name-of-repair-srawasti-news-c-13-1-244344-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मरम्मत के नाम पर भिनगा में छह घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मरम्मत के नाम पर भिनगा में छह घंटे ठप रही बिजली
Fri, 19 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 19 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
व्यापारिक प्रतिष्ठानों व कुटीर उद्योग पर पड़ा असर, गर्मी से परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के फीडरों की जांच व मरम्मत के लिए शुक्रवार को करीब छह घंटे तक उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित कर दी गई। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। इसका असर व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित कुटीर उद्योग पर भी पड़ा।
बिजली निगम की ओर से गुरुवार को ही यह घोषणा की गई थी। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा में स्थापित फीडरों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान कमियों को दुरुस्त करने के साथ ही लाइन मरम्मत भी की जाएगी। जिसके लिए दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस सूचना के बाद जहां उपभोक्ताओं ने इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर लिया था। वहीं लोगों ने पानी आदि की समस्या न हो इसका भी इंतजाम किया था। हालांकि शुक्रवार को पूर्व निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई। दोपहर में हुई बिजली कटौती के कारण भिनगा नगर सहित भुजंगा, सेमरी व पटना खरगौरा फीडर की आपूर्ति करीब छह घंटे तक पूरी तरह से बाधित रही। ऐसे में जहां लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं बिजली के सहारे चलने वाले कुटीर उद्योग भी पूरे दिन बंद रहे। इसका असर पालेसर, आटा मिल, बर्फ फैक्टरी सहित वेल्डिंग उद्योग पर भी पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी प्रभाव देखने को मिला। संवाद