{"_id":"5d27830f8ebc3e6ced373503","slug":"electric-srawasti-news-lko4701719109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। रामपुर बंधा के निकट नहर किनारे लगे पेड़ की डाल काटते समय गुरुवार को एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक युवक ने कोई शटडाउन नहीं लिया था।
इकौना थाना क्षेत्र ग्राम कुंहारगढ़ी निवासी रिंकू विश्वकर्मा (24) पुत्र केशरी विश्वकर्मा प्राइवेट लाइन मैन के साथ काम करता है। गुरुवार को रिंकू थाना क्षेत्र के ही ग्राम टंड़वा महंथ के मजरा रामपुर बंधा स्थित नहर किनारे लगे पेड़ की डाल काट रहा था। पेड़ के पास से होकर ही विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार की हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
डाल काटते समय शटडाउन न होने के कारण रिंकू करंट की चपेट में आ गया। इससे झुलस कर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार के अवर अभियंता सिद्धार्थ रंजन ने बताया कि युवक कॉर्पोरेशन कर्मी नहीं था। न ही उसने शटडाउन लिया था। उसकी मौत किन कारणाें से हुई इससे विभाग का कोई लेना देना नहीं है।