फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Election campaign will end this evening

Shravasti News: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 01 May 2023 06:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 01 May 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Election campaign will end this evening
प्रत्याशियों ने वाहनों के काफिले के साथ निकाला जुलूस, शहर में लगा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने व उन्हें अपनी ताकत का अहसास दिलाने के लिए प्रत्याशी सोमवार को वाहनों के काफिले लेकर नगर में भ्रमण करते दिखे। इसके चलते नगर में बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हुई। ऐसी स्थिति आज भी उत्पन्न हो सकती है। जिससे निपटने का प्रशासन के पास कोई इंतजाम नहीं है।

निकाय चुनाव के लिए आज मंगलवार शाम पांच बजे से चुनावी शोर थम रहा है। ऐसे में मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने व उन्हें खुद को मिलने वाले भारी जन समर्थन का अहसास दिलाने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कुछ प्रत्याशी जहां भारी लावलश्कर व वाहनों के काफिलों के साथ नगर के मार्गों पर जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कुछ प्रत्याशी झंडा बैनर लिए लोगों के साथ पैदल जुलूस निकाल कर चुनावी हवा अपने पक्ष में दिखाने का अहसास कराने में लगे हैं। जिसके कारण भिनगा में दहाना तिराहे से लेकर खैरीमोड़ तक कई बार घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। इससे आम जन ही नहीं एंबुलेंस भी बार-बार जाम में फंसती रही। इसके बावजूद ईदगाह व दहाना सहित तहसील तिराहे पर तैनात पुलिस जुलूस के निकलने का इंतजार करती रही। ऐसी ही स्थिति चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भी उत्पन्न हो सकती है। जिससे निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन के पास न तो कोई कार्य योजना है और न ही कोई इंतजाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed