फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight injured in road accidents

Shravasti News: सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 21 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in road accidents
इकौना सीएचसी में भर्ती घायल बालिका। - संवाद
वीरपुर/गिरंट बाजार/इकौना। सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



वीरपुर की ग्राम पंचायत पटना कोठार निवासी सत्यनारायन पांडेय (48) बृहस्पतिवार देर शाम भागवत कथा सुनने रमवापुर डकाही जा रहे थे। सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।



परिजनों ने निजी वाहन से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।



गिरंट बाजार की ग्राम पंचायत बड़घदपुरवा निवासी मेराज (35) किराये पर ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह ई रिक्शा लेकर बदला चौराहा जा रहे थे। नानपारा-बदला मार्ग पर गिरंट चौराहे के पास उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




उधर, इकौना की ग्राम पंचायत सोनराई के मजरा माफीपुरवा निवासी रमन पांडेय (12) व मोनी पांडेय (14) शुक्रवार को ई रिक्शा से स्कूल जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। राहगीरों ने दोनों को निजी वाहन से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से रमन पांडेय को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।



नवीन मॉडर्न क्षेत्र के फत्तूपुर तनाजा निवासी अदालत (35) अपनी पत्नी कौशल्या (33) के साथ बाइक से इकौना गए थे। वहां से लौटते समय बौद्ध परिपथ पर तहसील के निकट सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। इससे उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई, जिससे दंपती घायल हो गए।



वहीं, पीछे से आ रहे ग्राम जगदीशपुर निवासी बेचू दयाल (48) भी बाइक से नियंत्रण खो बैठे और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इकौना सीएचसी पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने तीनों को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।



उधर, बौद्ध परिपथ पर नारायणपुर के पास शुक्रवार को बाइक सवार ग्राम कंजड़वा निवासी संजय (48) से बलरामपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। दुर्घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।




आसपास मौजूद लोगों ने उनको एंबुलेंस से इकौना सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। पीआरवी पुलिस ने ट्रक चालक बदायूं जिले के ग्राम मुजरिया चंदौरा निवासी आसाराम को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed