{"_id":"5f244e2a8ebc3e63731416d0","slug":"eight-found-infected-including-lawyer-and-his-daughter-srawasti-news-lko5333171128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व उसकी पुत्री सहित आठ मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व उसकी पुत्री सहित आठ मिले संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हों रहा है। शुक्रवार आई रिपोर्ट में अधिवक्ता व उसकी पुत्री सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें एलवन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं एक ही परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही एक महिला को भंगहा भेजा गया है।
इकौना के आजाद नगर वार्ड में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. एके मिश्र ने बताया कि आजाद नगर वार्ड में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का सैंपल 28 जुलाई को भेजा गया था। जिसमें कोरोना पीड़ित बैंक मित्र के परिवार के पांच लोग व कपड़ा व्यवसायी के पड़ोस की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
महिला को एलवन अस्पताल भंगहा भेजा गया है। वहीं एक ही परिवार के पांच संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में भिनगा के एक अधिवक्ता व उसकी पुत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसे लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। इसके साथ ही अधिवक्ता के घर के आसपास के क्षेत्र सहित इकौना के आजाद नगर वार्ड को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए वहां आने जाने वाले सभी मार्ग को सीज कर दिया गया है।