Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight-bed burn ward reserved in emergenc

Shravasti News: इमरजेंसी में आठ बेड का बर्न वार्ड आरक्षित

Mon, 20 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight-bed burn ward reserved in emergenc
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आर​क्षित वार्ड में तैयार बेड। - संवाद
श्रावस्ती। दीपावली पर आतिशबाजी से होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है, सभी चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में बर्न वार्ड बनाकर आठ बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। सभी सीएचसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दीपावली पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जमकर आतिशबाजी करेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रोटेशन के तहत चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी के एक वार्ड को बर्न वार्ड के रूप में आरक्षित कर दिया गया है, जिसमें आठ बेड हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले की सभी आठ सीएचसी में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमरजेंसी में चिकित्सकों समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 एंबुलेंस जगह-जगह रहेंगी तैनात
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी 40 एंबुलेंस के चालकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। 108 नंबर की 19, 102 नंबर की 18 और तीन एएलएस एंबुलेंस जगह-जगह तैनात रहेंगी, आवश्यकता पड़ने पर कुछ ही मिनटों में मदद के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed