{"_id":"6998b237f3376d0a1003fad7","slug":"efforts-to-build-the-village-court-building-accelerated-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118155-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ग्राम न्यायालय भवन के निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ग्राम न्यायालय भवन के निर्माण की कवायद तेज
Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
इकौना। तहसील परिसर के पास ग्राम न्यायालय भवन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को न्याय विभाग के कोर्ट मैनेजर और नाजिर ने राजस्व कर्मियों के साथ ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित गाटा संख्या 3378, 3379 की जमीन का निरीक्षण किया। दोनों ने निरीक्षण रिपोर्ट जिला न्यायालय को भेज दी है।
नाजिर सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर इकौना में भवन निर्माण के लिए एक हेक्टेयर नवीन परती भूमि को ग्राम न्यायालय के नाम दर्ज करवा दिया गया है। इस पर पहले चरण में भूमि को समतल कराकर जल्द ही चारदीवारी का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम न्यायालय इकौना की स्थापना तहसील परिसर स्थित भवन में दिनांक आठ जनवरी 2020 को की गई थी। तब से इसी भवन में ग्राम न्यायालय चल रहा है।अधिवक्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तहसील के पास स्थित एक हेक्टेयर जमीन का चिह्नांकन कर प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
इस दौरान लेखपाल मनीष शुक्ला व राजस्व निरीक्षण संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।