फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   E-rickshaw driver fled after dumping the injured into a ditch; one dead.

Shravasti News: घायलों को गड्ढे में फेंककर भागा ई रिक्शा चालक, एक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver fled after dumping the injured into a ditch; one dead.
मृतक धर्मेंद्र कुमार।
श्रावस्ती। सावन के आखिरी सोमवार को गोंडा के पृथ्वीनाथ में जलाभिषेक कर लौट रहे बहराइच के श्रद्धालुओं का ई रिक्शा रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दो श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय ई रिक्शा चालक उन्हें श्रावस्ती के इकौना इलाके में गड्ढे में फेंककर भाग निकला। समय से उपचार न मिल पाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के ललित नगर मदारा गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र कुमार (38) सोमवार को गोंडा जिले के पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए गए थे। ई रिक्शा से लौटते समय गोंडा के झाली धाम के पास ई रिक्शा पलट गया। इसमें धर्मेंद्र व अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद बहराइच के खरिहा दपौली निवासी ई रिक्शा चालक संजय दो घायलों धर्मेंद्र व एक अन्य को लेकर वहां से चला आया और इकौना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा के निकट सरयू नहर के पास एक गड्ढे में दोनों को फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन

गश्त कर रही इकौना पुलिस ने दोनों को गड्ढे में पड़ा देखकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने गंभीर हालत में इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं, धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विश्वेश्वरगंज पुलिस आरोपी ई रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed