फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dust storm in Terai, heavy rain in many areas

Shravasti News: तराई में चली धूल भरी आंधी, कई क्षेत्रों में हुई झमाझम बरसात

Sat, 17 May 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dust storm in Terai, heavy rain in many areas
भिनगा में दोपहर बाद चली तेज धूल भरी आंधी।
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार को मौसम का अलग अलग रूप दिखा। दोपहर तक आग उगलती सूरज की किरणों व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद चली तेज धूल भरी आंधी ने कहीं छप्पर-टप्पर उड़ा दिए तो कहीं पेड़ उखड़कर गिर गए। इस दौरान सिरसिया क्षेत्र में हुई तेज बरसात से मौसम का मिजाज नरम पड़ गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से निकलने वाली चिलचिलाती धूप से जहां मौसम का पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं पूर्वा हवाओं के कारण बढ़ी उमस ने भी लोगों को बेचैन कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद चली धूल भरी आंधी व बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत का अहसास कराया। आंधी के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं दोपहिया चालक, राहगीर व साइकिल सवार धूल भरी आंधी से बचने के लिए आसपास के घरों व दुकानों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

सोनवा के तुलसीपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक दुकान के सामने लगा छप्पर ढह गया। हरदत्त नगर गिरंट, बदला, भिनगा व सिरसिया क्षेत्र में कई स्थानों पर टिनशेड व फूस के छप्पर उड़ गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आंधी से पेड़ की टूटकर गिरी डालों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। यह आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी के कारण बागों में लगे आम, खेतों में लगी मक्का, गन्ना की फसल गिर जाने से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इन सबके बीच जहां सिरसिया क्षेत्र में तेज बरसात व अन्य क्षेत्रों में रिमझिम बरसात से मौसम के तेवर भी नरम पड़ गए।


आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था, कई स्थानों पर टूटे विद्युत पोल

गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित बरुआ गांव के निकट 11 हजार केवीए लाइन के सात विद्युत पोल गिर गए। वहीं बलुहा पुल के निकट हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इसी तरह से पिपरहवा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल टूट गया। बैरियर चौराहा से बाबागंज मार्ग पर संकल्पा गांव के निकट ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल धराशायी हो गए। हरदत्त नगर गिरंट के मजरा सालिक पुरवा के पास हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल गिर गया। इससे क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed