{"_id":"644185933aa263b9cb0dc4f4","slug":"due-to-lack-of-information-the-children-of-many-schools-arrived-at-the-old-time-srawasti-news-c-13-1-193114-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जानकारी न होने से पुराने समय पर पहुंचे कई स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जानकारी न होने से पुराने समय पर पहुंचे कई स्कूलों के बच्चे
Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों के संचालन के समय में हुए बदलाव के बाद गुरुवार को कई स्कूल देरी से पुराने समय पर ही खुले। आदेश की जानकारी बीते बुधवार को देर शाम तक मिलने के कारण कई स्कूलों के बच्चों को इसकी जानकारी नहीं दी जा सकी। ऐसे में पहले दिन बच्चे आठ बजे के बाद पुराने समय पर ही विद्यालय पहुंचे हालांकि सभी जगह छुट्टी नए बदले हुए समय पर ही हुई।
बैसाख में ही जेठ माह की तपन का एहसास करा रही गर्मी के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय खुले होने के कारण बच्चों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था। इसके चलते उनके बीमार पड़ जाने की आशंका को लेकर तमाम अभिभावकों व शिक्षक संगठनों की ओर से विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग की गई थी। इसके दृष्टिगत ही जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने गुरुवार से सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव का आदेश दिया था। इसके तहत अब सभी विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। संवाद