{"_id":"68b5f6c2811a2a104c0bed0a","slug":"drying-crops-got-a-new-lease-of-life-farmers-are-happy-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113792-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सूख रहीं फसलों को मिली संजीवनी, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सूख रहीं फसलों को मिली संजीवनी, किसान खुश
Tue, 02 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बारिश से लहलहा रही धान की फसल। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर/वीरपुर। तराई में लगभग 20 दिनों के इंतजार के बाद सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। तीन घंटों की बारिश से खेतों में मुरझा रहीं फसलें लहलहा उठीं और किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हो गया, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तराई में दिन भर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
तराई में सोमवार सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश हुई। सावन में जहां छिटपुट बारिश हुई, तो वहीं भादो भी सूखा ही बीत रहा था। ऐसे में खेती चौपट हो रही थी।
कई किसानों ने तो पंपिंग सेट से सिंचाई करके फसलों को जिंदा रखा, जबकि संसाधन विहीन किसानों की फसल की सिंचाई महज भगवान भरोसे ही थी। सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान, गन्ना, मक्का, मेंथा आदि फसलों को पानी मिलने से वे एकबार फिर लहलहा उठी हैं।
विज्ञापन
बहराइच-रिसिया मार्ग पर तिलकपुर के निकट, दुनक्का तिराहे से बौद्ध परिपथ जाने वाली सड़क पर कटरा बाजार सहित कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।