फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dry ration distributed to the characters in Bhikharipur Masadhi

भिखारीपुर मसढ़ी में पात्रों को वितरित किया सूखा राशन

Wed, 11 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Dry ration distributed to the characters in Bhikharipur Masadhi
श्रावस्ती। बाल विकास परियोजना की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों व महिलाओं को सूखा राशन वितरित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को इकौना के भिखारीपुर मसढ़ी पहुंचे डीएम व श्रावस्ती विधायक ने पात्रों को गेहूं, चावल व दाल का वितरण किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने पात्रों को सूखा राशन वितरित किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्रियों को अब चावल, गेहूं व दाल का वितरण किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को इकौना के आंगनबाड़ी केंद्र भिखारीपुर मसढ़्ी में जिलाधिकारी टीके शिबु की उपस्थिति में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने खाद्यान्न वितरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास परियोजना अधिकारी गिलौला, ब्लॉक मिशन मैनेजर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, तारा, इमाना, नूरजहां व सुनीता देवी मौजूद रही। वहीं भिनगा के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता प्रतिमा मिश्रा ने किशोरी, गर्भवती को सूखा राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को कुपोषण को समाप्त करने के लिए खानपान व सफाई पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed