फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drone found in field, villagers scared

Shravasti News: खेत में मिला ड्रोन, सहमे ग्रामीण

Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drone found in field, villagers scared
अढुहापुर गांव के एक खेत में मिला ड्रोन। - संवाद
इकौना। ग्राम पंचायत अढुहापुर में शनिवार को खेत में ड्रोन मिलने से ग्रामीण डर गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ड्रोन मिलने के बाद से ग्रामीण गांव में चोरों के सक्रिय होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन



इकौना थाना क्षेत्र के अढुहापुर निवासी ग्रामीण शनिवार की दोपहर खेतों में धान की फसल काटने गए थे तभी उन्हें खेतों में एक ड्रोन पड़ा मिला। खेत में ड्रोन मिलने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना इकौना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वहीं, ड्रोन मिलने के बाद से पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीण चोरों द्वारा ड्रोन से गांव की रेकी करने व चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed