फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drizzle in the night, cold wind increased the cold during the day

Shravasti News: रात में बूंदाबांदी, दिन में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the night, cold wind increased the cold during the day
संयुक्त जिला अस्पताल में धूप का आनंद लेते तीमारदार - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मौसम का मिजाज शुक्रवार को पूरे दिन कहीं धूप तो कहीं छांव वाला रहा। भिनगा में धूप देख कर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर तीमारदार बाहर निकल आए। वहीं गुरुवार रात को बूंदाबांदी के कारण सुबह मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज गुरुवार रात से ही खराब रहा। रात को हुई बूंदाबांदी का असर दूसरे दिन भी रहा। पूरे दिन सर्द हवा चलती रही। वहीं इस दौरान भिनगा में कुछ देर धूप भी निकली। धूप निकलते ही जिला अस्पताल में मरीजों को लेकर तीमारदार बाहर धूप सेकने निकल आए। कहीं पर कुछ महिलाएं नवजात को धूप सेंकती नजर आईं, तो कहीं पर कुछ तीमारदार अपने मरीज के साथ बैठे दिखाई दिए। कुछ ही देर में धूप समाप्त हो जाने के कारण पूरा वातावरण ठंडा हो गया।
विज्ञापन

अभी कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. विनय का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी कुछ दिन ऐसे ही रहेगा। इन दौरान बरसात भी हो सकती है। इसलिए किसान फसल के साथ ही अपने मवेशियों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगा घना कोहरा
मौसम को लेकर राहत आयुक्त कार्यालय प्रतिदिन जिले को अलर्ट भेजता है। इसके तहत शनिवार को जिले में घना कोहरा हो सकता है। इसलिए जिन व्यक्तियों को लंबा सफर करना हो वह कोहरे को संज्ञान में रख कर अपना कार्यक्रम बनाएं। -अरुण मिश्र, जिला आपदा सलाहकार
आज का तापमान
जिले में शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग ने मापा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed