फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drizzle at night and cold in daytime increased

रात में बूंदाबांदी व दिन में बदली से बढ़ी ठंड

Fri, 03 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night and cold in daytime increased
श्रावस्ती में तेज हवाओं के चलते गिरी सरसों की फसल। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मौसम का सितम लोगों पर भारी पड़ने लगा है। गुरुवार की रात में हुई बूंदाबांदी व दिन में बादलों की लुकाछिपी से मौसम का मिजाज ठंडा रहा। इस बीच चल रही तेज पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे लोग ठंड से कांपते दिखे। जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तो अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदला बदला सा नजर आया। गुरुवार रात में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने गलन बढ़ा दी है। दिन में निकली हल्की धूप भी बादलों की लुका छिपी के कारण लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला सकी। लगातार चल रही बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। शुक्रवार को मौसम पल-पल बदलता रहा। कभी धूप तो कभी बदली के साथ लोगों को सर्द हवा का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यालय खुला होने के कारण बच्चों को ठंड में कांपते हुए जाते देखा गया। वहीं विद्यालय में बच्चे ठंड से परेशान दिखे। अचानक बढ़ी इस ठंड से बचने के लिए जहां लोग खुद को गरम कपड़ों में समेटे नजर आए। वहीं राप्ती के कछार में गांव के लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद न तो प्रशासन की ओर से सभी जगह अलाव की व्यवस्था कराई गई, और न ही सभी गरीबों को कंबल ही प्रदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह भर इसी प्रकार ठंड बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed