फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drizzle again the sun came out, did not get relief from cold

बूंदाबांदी फिर निकली धूप, नहीं मिली ठंड से राहत

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drizzle again the sun came out, did not get relief from cold
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण मौसम का पारा लुढ़क रहा है। रविवार भोर कुछ पलों के लिए हुई बूंदाबांदी से मौसम अचानक ठंडा हो गया। वहीं दोपहर बाद निकली धूप भी बर्फीली हवा के कारण लोगों को कंपकंपाती ठंड से कोई राहत नहीं दिला पाई। ऐसे में लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए दिन में अलाव का सहारा लेने को विवश रहे।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा बना हुआ है। विगत कई दिनों से लगातार चल रही तेज हवा के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। वहीं नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण जिलेवासी ठंड से कंपकंपा रहे हैं। जिले में मौसम का मिजाज रविवार को पल-पल बदलता रहा। एक तरफ जहां विगत तीन दिनों से आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं रविवार भोर कुछ पलों के लिए बूंदाबांदी हुई। इसी बीच तेज हवा के कारण मौसम का पारा लुढ़क कर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद खिली गुलाबी धूप भी लोगों को ठंड से कोई राहत न दिला पाई। तापमान में अचानक आई गिरावट व तेज हवा के कारण लोग धूप में भी न सिर्फ गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। बल्कि ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। जिले में पड़ने वाली ठंड ने सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों को भी ठिठुरने पर विवश कर दिया है। कंपकंपाती ठंड व ठिठुरन का असर लोगों के दैनिक जीवन पर भी देखा जा रहा है। एकतरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। इस बीच बरसात की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed