फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Driver dies after being buried under a tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

Thu, 09 Jul 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after being buried under a tractor
सिरसिया (श्रावस्ती)। वीरपुर बगही निवासी एक युवक ट्रैक्टर चालक है। गुरुवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गया था। जहां से लौटते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया। इसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के वीरपुर बगही निवासी पटेश्वरी प्रसाद (25) पुत्र हनुमान ट्रैक्टर चालक है। गुरुवार को पाटेश्वरी प्रसाद ट्रैक्टर लेकर गांव निवासी एक किसान के खेत की जोताई करने गया था। खेत की जोताई के बाद वह वापस लौटने लगा। इस दौरान मेड़ ऊंची होने के कारण अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इस दौरान पाटेश्वरी प्रसाद ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया। पास में मौजूद किसानों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते व ट्रैक्टर को सीधा कर पाटेश्वरी प्रसाद को निकालते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सिरसिया पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिरसिया मनोज कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में ले कर उसका पंचनामा भराया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed