{"_id":"5d5ecad08ebc3e6c332fd727","slug":"dressed-by-thakurdwara-kanhaiya-will-be-born-today-srawasti-news-lko4775959121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे ठाकुरद्वारा, आज जन्मेंगे कन्हैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे ठाकुरद्वारा, आज जन्मेंगे कन्हैया
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। आज जिले भर के मंदिरों के साथ ही घर-घर में कान्हा जन्म लेंगे। जगह-जगह भजन कीर्तन होंगे। राजर्षि ठाकुर द्वारा भिनगा सहित अधिकांश ठाकुर द्वारों व लोगों के घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार को तैयारियां पूरी की गईं। सभी ने अपने अपने तरीके से जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं त्योहार को देखते हुए बाजार भी सज गए हैं। मंदिरों व घरों सहित पुलिस लाइंस में गुरुवार को झांकियों को सजाने का कार्य किया गया।
भादो मास की अष्टमी की मध्य रात को देवकी नंदन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में शुक्रवार को मध्य रात में अष्टमी तिथि मिलने से राजर्षि ठाकुर द्वारा भिनगा सहित जिले के ठाकुर द्वारा राधा कृष्ण जी महराज सिविल लाइंस, तीन शिवाला मंदिर, संतोषी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
वहीं रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ऐसे में बाजारों में दुकानदारों ने भी झांकी सजाने के लिए झालर आदि से दुकान सजा रखी है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
कटराबाजार में होगा महोत्सव
इकौना के कटराबाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार से मनाया जाएगा। जिसका समापन 29 अगस्त गुरुवार को श्रीकृष्ण की छठी के साथ किया जाएगा। इस दौरान जन्माष्टमी महोत्सव में श्रीकृष्ण की लीलाओं का रंगारंग मंचन कराने के लिए वृंदावन व अयोध्या के कलाकारों को बुलाया गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह जानकारी मंदिर के पुजारी बाबा जवाहिर दास ने दी है।
23 को होगा व्रत, 24 को 08:31 पर अष्टमी समाप्त
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस हिसाब से अष्टमी 23 अगस्त को पड़ रही है, वहीं रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त को रात में लग रहा है। इसलिए व्रत रखने वाले 23 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। 23 अगस्त को अष्टमी प्रात: 8 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होकर 24 अगस्त को सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।
- पंडित रामानंद शास्त्री