{"_id":"5faabb138ebc3ec5f0431a8b","slug":"drain-ration-will-now-be-provided-at-anganwadi-centers-srawasti-news-lko5496044124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब मिलेगा सूखा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब मिलेगा सूखा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों, गर्भवती व धात्रियों को सूखा राशन वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को डीडीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र कंजड़वा में की।
जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने नवीन राशन वितरण व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कंजड़वा में लाभार्थियों को सूखा राशन (गेहूं, चावल एवं दाल) का वितरण किया। उन्होंने गर्भवती, किशोरी तथा बच्चों के अभिभावकों को राशन दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों एवं ग्रामीणों को बताया कि उन्हें प्रत्येक माह खाद्यान्न दिया जाएगा। छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को माह में 1.5 किलो गेहूं, एक किलो चावल, 750 ग्राम दाल दी जाएगी। तीन से छह वर्ष के बच्चों को 1.5 किलो गेहूं, एक किलो चावल मिलेगा।
विज्ञापन
गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित 11-14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों को दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, 750 ग्राम दाल दी जाएगी। लाल श्रेणी के बच्चों को 2.5 किलो गेहूं, 1.5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल दी जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी इकौना, बाल विकास परियोजना अधिकारी, कल्पना, पूनम देवी, लज्जावती, शिव कुंवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।