फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dr. Mukherjee remembered on Jayanti

बूथ वे सेक्टर स्तर पर मना जनसंघ के संस्थापक की जयंती

Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mukherjee remembered on Jayanti
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा सहित जिले के सभी बूथ व सेक्टर स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय भिनगा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके जीवन मूल्यों व आदर्शों की चर्चा के लिए विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महान शिक्षाविद व जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित कर दिया था। तत्कालीन देश की राजनीति व देश को सही दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए उन्होंने जनसंघ की स्थापना की जो बाद में जनता पार्टी व अब भाजपा के रूप में सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के दिखाए हुए मार्ग, सेवा, समभाव और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता को मूल में रखकर ही भाजपाई कोई कार्य करते हैं। डॉ. मुखर्जी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने 1953 में एक देश दो निशान दो विधान के फैसले का विरोध करते हुए जम्मू कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत में शामिल कर परमिट व्यवस्था का विरोध किया था। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।
आज जब अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर से समाप्त हुआ, इसके पीछे उनके प्राणों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर डॉ. मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। हम सभी को उनके जीवन से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान बूथ व सेक्टर अध्यक्षों के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस बीच पांच-पांच पौधे भी लगाये गए। इसी क्रम में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा द्वारा अपने आवास पर, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडे द्वारा अपने गृह बूथ पर, प्रदेश परिषद सदस्य शंकर दयाल पांडे द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर दिवाकर शुक्ला, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रणबीर सिंह, संजू तिवारी, पुरुषोत्तम कौशल, गिरीश तिवारी व अरुण पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed