{"_id":"6a904b03b7a0a523cb06fac0","slug":"dolphin-found-in-canal-in-shravasti-died-while-being-released-into-rapti-river-after-rescue-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: नहर में मिली डॉल्फिन, रेस्क्यू के बाद राप्ती में छोड़ते समय मौत; चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: नहर में मिली डॉल्फिन, रेस्क्यू के बाद राप्ती में छोड़ते समय मौत; चर्चाओं का बाजार गर्म
Thu, 27 Aug 2026 08:05 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:05 PM IST
सार
श्रावस्ती में एक डॉल्फिन नहर में मिली। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू के बाद राप्ती में छोड़ते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नहर में मिली डॉल्फिन, राप्ती में छोड़ते समय मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती में ककरदरी वन क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास नहर में बृहस्पतिवार को एक डॉल्फिन चहलकदमी करती दिखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर एसडीओ वेद प्रकाश व ककरदरी रेंजर मोहित श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डॉल्फिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद राप्ती नदी में छोड़ते समय उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने उसे पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
डॉल्फिन की मौत जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग जहां इसे वन कर्मियों की लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ इसके अस्वस्थ होने को मौत का कारण बता रहे हैं। डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि डॉल्फिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे पिकअप वाहन से सुरक्षित राप्ती नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया। जब राप्ती नदी में छोड़ा गया तो वह मृत मिली।
विज्ञापन
डीएफओ ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। जलीय जीवों का वातावरण परिवर्तित होने से कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती है। प्रथम दृष्टया डॉल्फिन के मौत के पीछे का कारण भी जलीय वातावरण परिवर्तन ही लग रहा है। प्रकरण की जांच जारी है। जिले की नहरें राप्ती नदी से जुड़ी हुई हैं। डॉल्फिन नदी में बह के आई होगी और बैराज से नहर में आ गई होगी।
विज्ञापन