{"_id":"64c0108b66d9920822055ad6","slug":"do-not-tell-otp-and-password-to-unknown-srawasti-news-c-104-1-slko1050-567-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अनजान को न बताएं ओटीपी व पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अनजान को न बताएं ओटीपी व पासवर्ड
Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लार्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज वीरगंज में मंगलवार को साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मल्हीपुर थाना प्रभारी ने छात्रों को साइबर अपराध से बचने के जरूरी टिप्स बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी व पासवर्ड कदापि न बताए।
मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति अथवा फोन करने वाले को अपने बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीम की जानकारी व ओटीपी कभी नहीं बताया चाहिए। साथ ही फेसबुक पर बनी आईडी का परीक्षण करने के बाद ही किसी की रिक्वेस्ट स्वीकार करें व सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम सुरक्षित रखने के लिए उसे लॉक करके रखे।
चेताया कि गूगल से किसी कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर बिल्कुल भी सर्च न करे। केवाईसी के नाम पर एनी डेस्क, टीम विवर, क्विक सपोर्ट आदि एप्स डाउनलोड न करे। इसके माध्यम से आपके मोबाइल अथवा कंप्यूटर को हैक कर साइबर क्राइम किया जा सकता है। बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर 24 घंटे के अंदर 1930 पर काल कर इसकी सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
गोष्ठी में पूर्व प्राचार्य प्रेम नरायण यादव, प्रधानाचार्य मनीष कुमार यादव, परमानंद मिश्र, अतुल यादव, पंकज वर्मा व मिश्री लाल यादव सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।