{"_id":"68b5f1bc12630675e00983b2","slug":"do-not-let-the-disability-of-children-become-a-weakness-bsa-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113779-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की दिव्यांगता को न बनने दें कमजोरी : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की दिव्यांगता को न बनने दें कमजोरी : बीएसए
Tue, 02 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को उनके पालन-पोषण व शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉकवार पैरेंट काउंसिलिंग का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
ब्लाॅक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी में सोमवार को पैरेंट काउंसिलिंग का आयोजन गया। इस दौरान दिव्यांग छात्रों के अभिभावकों को जागरूक किया गया। बीएसए अजय कुमार ने कहा कि बच्चों में यदि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता हो, तो अभिभावकों को चाहिए कि वे उनका हौसला बढ़ाते रहें। उनकी दिव्यांगता पर कभी कटाक्ष न करें।
बीएसए ने आगे कहा कि इससे उनमें हीन भावना पनपेगी। दिव्यांग बच्चों ने भी कई कीर्तिमान गढ़े हैं, इसलिए उन्हें सदा प्रोत्साहित करते रहें। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 व नेशनल ट्रस्ट अधिनियम 1999 की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
बीईओ अमित कुमार ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के पालन-पोषण, समय-समय पर उनकी थेरेपी कराने की सलाह दी। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने बताया कि कि जिले को 15 पैरेंट काउंसिलिंग सत्र के आयोजन का लक्ष्य दिया गया है। सभी पांच ब्लॉकों में तीन-तीन सत्र आयोजित किए जाएंऐ। इस लक्ष्य को नवंबर तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इस दौरान विशेषज्ञ शिक्षक सत्यप्रकाश ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में आने वाली चुनौतियाें व उनके समाधान की जानकारी दी। इस मौके पर दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद रहे।