{"_id":"61363b9f8ebc3e88b87e218c","slug":"dm-took-stock-of-road-repair-work-being-done-at-madhwapur-ghat-srawasti-news-lko5943329200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधवापुर घाट पर हो रहे सड़क मरम्मत कार्य का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधवापुर घाट पर हो रहे सड़क मरम्मत कार्य का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
मधवापुर मार्ग का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मधवापुर घाट के पास चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का सोमवार को डीएम ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान सड़क किसी भी दशा में कटने न पाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही व अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
जमुनहा के मधवापुर घाट के निकट भिनगा मल्हीपुर मार्ग कट रहा था। जिसे राप्ती नदी की कटान से बचाने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसका सोमवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने यह निर्देश दिया कि किसी भी दशा में सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कारगर कदम उठायें। मार्ग मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड को निर्देश दिया कि यह भी ध्यान रखा जाए कि सड़क किसी भी दशा में कटने न पाए। इसके लिए युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी रखकर सड़क को मजबूती प्रदान किया जाए। जिससे आवागमन बनाये रखा जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरंतर भ्रमण कर जायजा लेते रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता व खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेन्द्र नाथ दुबे सहित नायब तहसीलदार जमुनहा मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने तिलकपुर बांध का निरीक्षण कर जायजा लिया।