फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM stopped the salary of ADO Panchayat due to poor performance

Shravasti News: खराब प्रदर्शन पर डीएम ने एडीओ पंचायत का वेतन रोका

Sat, 14 Jun 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of ADO Panchayat due to poor performance
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की प्रगति की समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत गिलौला का प्रदर्शन खराब पाया गया। जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम को पता चला कि मई में जिले की विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंक 6 है। यहां 87 में से 50 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 6 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 5 कार्यक्रमों में सी श्रेणी, 3 कार्यक्रमों में डी श्रेणी एवं 22 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, दुग्ध विकास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वहीं अतिरिक्त उर्जा, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी श्रेणी मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जिला अंतिम पांच जिलों में शामिल है। इस पर संबंधितों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देखरेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ एके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केपी मिश्र, एलडीएम जुगल किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed