फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM Present in village, 11 farmers burnt straw, six arrested

डीएम गांव में मौजूद, 11 किसानों ने जलाई पराली, छह गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
DM Present in village, 11 farmers burnt straw, six arrested
श्रावस्ती। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जिले में किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। प्रशासन की कार्रवाई का भी किसानों में कोई खौफ नहीं दिख रहा है। इसका प्रमाण भंगहा में देखने को मिला। जहां गांव के 11 किसानों ने अपने खेत में पराली जला दी। इस दौरान डीएम गांव में ही मौजूद थे। जानकारी पर मौके पर पहुंचे डीएम ने आग बुझवाई। मामले में सभी किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम ने अन्य किसानों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसे देखते हुए शासन ने पराली जलाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हैं। जिलाधिकारी टीके शिबु हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के मुख्यालय भंगहा गांव गए थे। इसी बीच भंगहा के 11 किसानों ने अपने खेतों में रखी पराली जला दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में आग को बुझवाया। मामले में 11 किसानों के विरुद्ध फसल अवशेष जलाने का मामला दर्ज किया गया। जिनमें से छह किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष किसानों की गिरफ्तारी के लिए भंगहा चौकी प्रभारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ जमुनहा क्षेत्र के शिवपुर भागड़, गणेशपुर भागड़, रामपुर भागड़, घूमना घूमनी, बरगदहा गांव में देखने को मिला। जहां किसान अपने खेतों की पराली जलाते दिखे। इससे जहां शासन के आदेशों कीी अवहेलना हो रही है। उप कृषि निदेशक आरपी राना ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की ओर से फसल अवशेष जलाना एक दंडनीय अपराध घोषित किया गाय है।

फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इससे वायु प्रदूषण तो फैलता ही है साथ ही साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ियों को झेलना पडे़गा। फसल अवशेष न जलाये जाने से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed