{"_id":"644529fbb055e2f912089b74","slug":"dm-inspected-the-homeopathic-hospital-srawasti-news-c-13-1-196928-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: होम्योपैथिक चिकित्सालय का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: होम्योपैथिक चिकित्सालय का डीएम ने किया निरीक्षण
Sun, 23 Apr 2023 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 23 Apr 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थिति कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण, जवाब न मिलने पर होगा निलंबन
फोटो- 09
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। सीएचसी भिनगा सहित परिसर में संचालित जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय तथा होम्योपैथिक चिकित्सालय का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को नदारद कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
होम्योपैथिक चिकित्सालय के निरीक्षण में यहां तैनात होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. बृजेश चौधरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रिया चौधरी, मनोज चौधरी आकस्मिक अवकाश पर मिले। जबकि दिनेश अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब कर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, सीएमओ डाॅ. शारदा प्रसाद तिवारी, एसडीएम भिनगा आशुतोष, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. हरिओम वाजपेयी, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।