फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM inspected Madhavapur Ghat

डीएम ने मधवापुर घाट का किया निरीक्षण

Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Madhavapur Ghat
श्रावस्ती। राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। घटते जलस्तर के साथ ही नदी की धारा अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही है। इसकी जानकारी के बाद गुरुवार को डीएम ने मधवापुर घाट पहुंच कर राप्ती नदी व कटान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाकर सड़क को कटने से बचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नेपाल सहित पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच कर स्थिर हो गया था। जो अब धीरे-धीरे घट रहा है। जमुनहा के लक्ष्मनपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज पर खतरे का निशान 127.70 मीटर है। जहां गुरुवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 127.60 मीटर मापा गया। जो दोपहर 12 बजे 127.55 मीटर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर कम है। घटते जलस्तर के साथ ही राप्ती नदी की लहरें अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही हैं। इसके चलते नदी के किनारे स्थित खेत फसल सहित कट कर नदी की धारा में विलीन हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं भिनगा-मधवापुर घाट मार्ग के पास नदी मुख्य मार्ग को काटने के लिए आगे बढ़ रही है। इसकी सूचना के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी टीके शिबु ने नदी की स्थिति व कटान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित को युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी रखने व हर हाल में मल्हीपुर भंगहा मार्ग को कटने से बचाने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों एवं चौकी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। सभी नोडल अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी भी अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर तहसीलदार जमुनहा नारायन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed