फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM consoled after reaching the house of the deceased lekhpal

मृतलेखपाल के घर पहुंच डीएम ने दी सांत्वना

Fri, 14 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM consoled after reaching the house of the deceased lekhpal
मृतक लेखपाल के घर पहुंच परिवार के सदस्यों को सांत्वना देती डीएम साथ में एसडीएम व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अशरफा में तैनात लेखपाल की डूबने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके घर दूबकला पहुंचीं डीएम ने संवेदना प्रकट की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से मिल कर प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के दूबकला निवासी चंद्रभूषण तिवारी भिनगा तहसील में लेखपाल थे। जिनकी तैनाती अशरफा गांव में थी। बाढ़ के दौरान खाद्यान्न वितरित करने अशरफा गए लेखपाल की नाव पलटने से डूब कर मौत हो गई थी। शुक्रवार को एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार के साथ उनके घर पहुंचीं डीएम नेहा प्रकाश ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी पत्नी व दोनों छोटे बच्चों सहित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। विदित हो कि दिवंगत लेखपाल चंद्रभूषण को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। जिनके पिता गिरीश चंद्र तिवारी भी लेखपाल थे। जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed