{"_id":"5d8a4dc78ebc3e93bc199e18","slug":"dm-and-cdo-search-orignaliyt-of-anganbadi-centers-srawasti-news-lko4833474185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण माह का सच जानने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डीएम व सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण माह का सच जानने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डीएम व सीडीओ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए मंगलवार को डीएम व सीडीओ अकबरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लापरवाही मिलने पर डीएम ने सुपर वाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी ओपी आर्य व मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय मंगलवार को हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल अकबरपुर पहुंचे। जिनके द्वारा परिसर में संचालित आगंनबाड़ी केंद्र पर मौजूद नवजात शिशुओं के माता पिता एवं गर्भवती महिलाओं से बात कर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं का जब जायजा लिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि यहां पर दिए जाने वाले पुष्टाहार का कोई लेखा जोखा नहीं है। और न ही घर घर सर्वे कर कुपोषित व सुपोषित सहित गर्भवती महिलाओं को ढंग से सूचीबद्ध ही किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ को डीएम ने फटकार लगाते हुए ढंग से कार्य करने की नसीहत दिया। साथ ही यहां तैनात आगंनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यभामा व सुपरवाइजर शांती देवी से जवाब तलब करने के साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।
वहीं सीडीपीओ को एक माह की मोहलत देते हुए व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का निर्देश दिया है। इस दौरान डीएम ने वजन रजिस्टर, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण संबंधी पंजिका, स्टाक एवं वितरण पंजिका के साथ ही अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेख दुरूस्त न पाये जाने पर सुपरवाइजर के देखभाल में अभिलेखों को दुरूस्त कराने, विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को सूचीबद्ध कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह को निर्देश दिया।