{"_id":"68585292408bef99ca0d9ac7","slug":"divisional-commissioner-appreciated-the-work-of-women-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112169-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महिलाओं के कार्यों की मंडलायुक्त ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महिलाओं के कार्यों की मंडलायुक्त ने की सराहना
Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर कला में समूह की महिलाओं से वार्ता करते मंडलायुक्त।
श्रावस्ती। सिरसिया के अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम मोतीपुर कला स्थित पंचायत भवन में शनिवार को मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।
मंडलायुक्त ने तमन्ना स्वयं सहायता समूह, मां गंगे स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह के उत्पाद गुलाब जल उत्पादन, मूंज की डलिया, ओडिया कला व गोंद की बनाई जाने वाली चटाई को देखा। ये सभी सामग्री प्राकृतिक वस्तुओं से बनाई जा रही हैं। इस दौरान समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की मंडलायुक्त ने सराहना की। साथ ही तीन अन्य समूह के सदस्यों से भी वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाॅक व जिला स्तरीय अधिकारियों को समूह के कोषाध्यक्ष को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया, ताकि वह समूह के आय-व्यय का ब्योरा रख सकें। इस दौरान आयुक्त ने पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाने व विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने बीडीओ सिरसिया को पात्रता की जांच कर प्रत्येक पात्र को योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, डीसी एनआरएलएम राजीव कुमार सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।