{"_id":"5f9061548ebc3e9be3463475","slug":"discussions-on-proposals-in-district-panchayat-meeting-srawasti-news-lko5464408144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जिला पंचायत की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ने की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती ने विगत कार्यवाही की जानकारी दी। इसके साथ ही बैठक में राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग वर्ष 2020-21 की प्राप्त राशि के सापेक्ष सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में दूर संचार का नेटवर्क न आने के कारण ऑनलाइन शिक्षा में बाधा उत्पन्न होने की समस्या बताई। इस पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही इस संबंध में विभाग सहित केन्द्र सरकार को अनुरोध पत्र भेजने की बात कही।
इस मौके पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, विधायक भिनगा असलम राईनी, अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे, जिला विकास अधिकारी बीके तिवारी, पीडी बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ किरन, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ. संत कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन रमाशंकर मौर्य सहित कई अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।