फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   disaster management

आपदा प्रबंधन की जानकारी रखने वाले छात्र होते आत्मबली .....

Sat, 08 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
disaster management
श्रावस्ती। आपदाएं कभी बता कर नहीं आती। जीवन के पथ पर कब आपदा का सामना करना पड़े यह कोई नहीं जानता। ऐसे में यदि बच्चे शिक्षा के साथ ही आपदा प्रबंधन का गुर भी सीखेंगे तो इससे निश्चित ही उनका मनोबल ऊंचा होगा। वह आपदा से घबराएंगे नहीं। बल्कि आत्मबल व धैर्य के साथ वह आपदाओं का डट कर मुकाबला भी करेंगे। इससे जहां वह स्वयं सुरक्षित होंगे वहीं दूसरों को भी सुरक्षा दिलाने में सहायक बनेंगे।
विज्ञापन

यह बातें केंद्रीय विद्यालय भिनगा में आयोजित मार्क ड्रिल के दौरान छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि यदि कभी अग्निकांड, भूकंप, बाढ़ जैसी दैवीय आपदा आए तो घबराएं नहीं। शांत मन से उससे निपटने का प्रयास करें। आपके आसपास तमाम ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपदा प्रबंधन में आपकी सहायक बन सकती हैं।
विज्ञापन

जरूरत सिर्फ इतनी है कि आपको इनके उपयोग की जानकारी हो। यदि कोई आग से घिरा हो तो पहले आग को बुझाने का प्रयास करें। यदि बाढ़ से घिरा हो तो उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास करें। भूकंप की स्थिति में किसी मजबूत पिलर अथवा मेज आदि के नीचे बैठ कर बचने का प्रयास करें। आपदाओं के समय न तो स्वयं अफवाह फैलाएं और न ही किसी की अफवाहों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चिदानंद तिवारी ने आग लगने के कारणों, उससे निपटने के उपायों व घायल लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बारे में जानकारी दी। हनुमंत लाल मिश्रा ने बाढ़ व भूकंप के दौरान किए जाने वाले उपायों तथा सर्प दंश की घटना के बाद प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को आग से बचाव व जीवन रक्षा सहित आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed